फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   police

शहरियों का भरोसा कायम रखने को पुलिस ने किया रुटमार्च

Sat, 02 May 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
police
फोटो-6-सिनेमा चौराहे पर कार के पहिए में सूजा भोकता सिपाही। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शनिवार से शहर के नौ वार्डों में शुरू हुई पूर्णबंदी का पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। शहरवासियों का सुरक्षा के प्रति भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस टीम ने रूटमार्च किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राना शहर में गश्त करते रहे। सभी से अपील की गई कि पूर्णबंदी का हर हाल में पालन करें। घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद स्थिति पहले की तरह होने के प्रति भी आश्वस्त किया गया। लोगों को प्रेरित किया गया कि सब कुछ जनता की भलाई के लिए हो रहा है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रूटमार्च किया। डीएम बंगले के निकट से शुरू हुआ पुलिस का मार्च पूरे शहर में घूमा।
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान लोगों का घर से निकलना जारी है। पुलिस ऐसे लोगों को समझाने का भरसक प्रयास कर रही है लेकिन कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं। शनिवार को भी ऐसे लोग घर से निकल पड़े तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पहले चरण की बंदी में मुन्ने मियां चौराहा भी सील रहा।
यहां वाहनों के आने जाने पर पूरी तरह से रोक रही। पुलिस ने स्कूटी सवार दो लोगों को रोका। उन्होंने दवा लेने जाने की बात कही और महिला की तबियत ज्यादा खराब बताई। इस पर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।
सिनेमा चौराहे पर कार सवार चार लोगों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने भी दवा लेने की वजह बताई। जिस पर पुलिस ने उनके वाहन को पंक्चर कर दिया। कहा कि एक पर्चे पर दवा लेने के लिए चार लोगों को जाने की क्या जरूरत थी।

वहीं नुमाइश चौराहे पर दो युवतियां बैंक जाने के लिए निकली लेकिन उन्हें रास्ते मेें पुलिस ने रोक लिया। पूछने पर युवतियों ने बैंक जाने की बात कही। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया कि बैंकें भी बंद हैं।

फोटो-7-नुमाइश चौराहे पर जा रहीं युवतियों से पूछताछ करतीं महिला सिपाही। संवाद

फोटो-7-नुमाइश चौराहे पर जा रहीं युवतियों से पूछताछ करतीं महिला सिपाही। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed