फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police got important clues in the theft of jewellery from Atul Jewellers, two people including the accused servant are in custody

Hardoi News: अतुल ज्वैलर्स में हुई जेवरों की चोरी में पुलिस को मिले अहम सुराग, आरोपी नौकर समेत दो हिरासत में

Tue, 27 May 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police got important clues in the theft of jewellery from Atul Jewellers, two people including the accused servant are in custody
हरदोई। शहर के सिनेमा रोड पर स्थित अतुल ज्वैलर्स में हुई जेवरों की बड़े पैमाने पर चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। घटना में नामजद दुकान के नौकर को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। अगले 24 घंटे में पुलिस घटना को लेकर बड़ी कार्रवाई भी कर सकती है।
विज्ञापन

शहर में सिनेमा रोड पर आलोक कपूर और उनके पुत्र शिवम कपूर की अतुल ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शॉप है। दुकान से बड़े पैमाने पर सोने के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट शिवम ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई है। दुकान में पिछले 19 साल से काम कर रहे सरॉय थेाक निवासी बालकृष्ण पांडेय पर जेवर चोरी करने का आरोप है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पूरी घटना का खुलासा करने केलिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र को लगाया है।
विज्ञापन

एसपी खुद भी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। एसपी के मुताबिक बालकृष्ण समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर अहम सुराग मिले हैं। अभी तक आलोक कपूर और शिवम कपूर की ओर से चोरी गए सोने के जेवरों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुलिस की कई टीमें घटना को लेकर पड़ोसी जनपदों और शहर में भी छापा डाल रही हैं। एसपी ने भरोसा जताया है कि एक दो दिन में पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने इनकम टैक्स के उच्चाधिकारियों को दी सूचना, ब्योरा भी मांगा
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अतुल ज्वैलर्स में हुई घटना की जानकारी आयकर विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दी है। उच्चाधिकारियों से फर्म की ओर से दाखिल किए जाने वाले आयकर के विवरण को भी मांगा गया है। दरअसल अंदरखाने चर्चा है कि अतुल ज्वैलर्स के यहां से चोरी हुए जेवरों की मात्रा बहुत अधिक है। यह जेवर फुटकर में चोरी किए गए थे। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि आए दिन दुकान से बीस तीस ग्राम सोने के जेवर चोरी हो रहे थे, लेकिन फिर भी दुकान मालिक को इसका पता क्यों नहीं चला। मंगलवार को ही हुई एक घटना की विवेचना के दौरान पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि ढाई साल से ज्यादा समय से दुकान से जेवर चोरी हो रहे थे, लेकिन इसकी सूचना मालिक की ओर से पुलिस को कभी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed