फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police encounter criminals trying to distribute stolen goods, one injured after being shot in the leg

Hardoi News: चोरी के माल का बंटवारा कर रहे शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल

Wed, 04 Feb 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police encounter criminals trying to distribute stolen goods, one injured after being shot in the leg
फोटो-12-  मुठभेड़ में घायल लल्लू। संवाद
हरदोई। संंडीला कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख चोरों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक चोर घायल हो गया। घायल समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी के जेवर खरीदने वाला सराफ भी शामिल है। इनके पास से 5.45 लाख रुपये और चोरी के जेवर भी बरामद हुए हैं। चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा किए जाने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


बीते दिनों अतरौली, संडीला और कासिमपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं का खुलासा करने के लिए सीओ संडीला संतोष सिंह की निगरानी में पुलिस की दो टीमें काम कर रही थीं। सीओ ने बताया कि मंगलवार आधीरात के बाद मुखबिर से सूचना मिली थी। पता चला था कि संडीला में चक्कर रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास कुछ शातिर चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। इस पर संडीला कोतवाली पुलिस की टीम के साथ ही सर्विलांस और एसओजी को भी लगाया गया। खुद को घिरा देखकर चोरों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में बायें पैर में गोली लगने से संडीला कोतवाली क्षेत्र के बगरीना निवासी लल्लू घायल हो गया। मौके से पुलिस ने गड्डीखेड़ा निवासी जमील, अतरौली थाना क्षेत्र के मठिया निवासी विद्या सागर और रामनगर निवासी सुनील को भी गिरफ्तार किया गया। यहीं से लखनऊ जनपद के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के आजादनगर निवासी अनूप को भी पुलिस ने पकड़ा है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से 5.45 लाख रुपये, चोरी के जेवर, एक तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।

इनसेट
मुठभेड़ में यह टीम रही शामिल
संडीला कोतवाल विद्या सागर पाल, निरीक्षक इंद्रेश यादव, अतरौली के प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र, एसओजी प्रभारी राजेश कुमार, सर्विलांस प्रभारी अब्दुल जब्बार, संडीला के उपनिरीक्षक सुरेंद्र, प्रभु नारायण और कमलेश पाठक, दीवान मंदीप और धर्मेश, सिपाही आफताब और सूरज, अतरौली थाने में तैनात सिपाही मंदीप और उपनिरीक्षक पार्थमलिक, एसओजी के दीवान ब्रज नंदन और अनिल सिंह, स्वाट टीम के मंजेश, सर्विलांस टीम के ओमवीर, नितिन गुप्ता, यादवेंद्र सिंह, उज्जवल सिंह व राज कुमार रहे।



इनसेट
पैदल करते थे रेकी, हर घटना में मिले चार मोबाइल नंबर
लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की खासी फजीहत हो रही थी। पहले तो संबंधित थानों की पुलिस टीम खुलासे की कोशिश करती रही। बाद में सीओ ने खुद कमान संभाली। पांचों घटनाओं के दौरान घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों का ब्योरा जुटाया गया। इसमें सर्विलांस टीम ने जमकर मेहनत की। इस दौरान पांच मोबाइल नंबर ऐसे थे जो पांचों घटनाओं के समय घटनास्थल पर सक्रिय थे। इसके बाद इनका आपस में बातचीत का ब्योरा निकाला गया और फिर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। इसके बाद मुखबिर सक्रिय किए गए और पुलिस को सफलता मिली। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने से पहले कई दिनों तक रेकी करते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सुनील के खिलाफ लखनऊ जनपद के माल थाने में दो और मलिहाबाद थाने में तीन मामले दर्ज हैं। इसी तरह लल्लू के खिलाफ जनपद के माल थाने में तीन और मलिहाबाद थाने में भी तीन मामले दर्ज हैं। संडीला कोतवाली में भी एक मामला दर्ज है।

फोटो-12-  मुठभेड़ में घायल लल्लू। संवाद

फोटो-12-  मुठभेड़ में घायल लल्लू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed