फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police did not get any clue even from CCTV footage

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से भी नहीं मिला कोई सुराग

Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police did not get any clue even from CCTV footage
मल्लावां। मल्लावां नगर पालिका के लिपिक को शनिवार रात गोली मारने की घटना उलझती जा रही है। एसओजी और स्वाट टीम ने लिपिक की बहू के मकान में लगे सीसीटीवी का डीबीआर कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कोई बहुत अहम जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

नगर पालिका में लिपिक के पद पर तैनात राजेश सिंह (58) को शनिवार रात राघौपुर मार्ग स्थित बहू वंदना सिंह पत्नी स्व. उदयभान सिंह के मकान में पहुंचने पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी। सीने से छूते हुए गोली निकल गई थी। घटना में घायल हुए राजेश सिंह से पुलिस ने पूछताछ की थी। बाद में बहू वंदना की तहरीर पर एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से घटना की तह तक पहुंचने की उम्मीद में एसओजी और स्वाट टीम ने डीबीआर कब्जे में ले ली, लेकिन इससे बहुत मदद पुलिस को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुआ राजेश नगर पालिका का चर्चित लिपिक है। दस अगस्त को अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार निगम की तहरीर पर राजेश सिंह के विरुद्ध फर्जीवाड़े की रिपोर्ट मल्लावां कोतवाली में दर्ज की गई थी। नगर पालिका का जीएसटी खाता अपने हस्ताक्षर से पंजाब नेशनल बैंक की खेमीपुर शाखा में खोलने का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। राजेश सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह के नाम देसी शराब का ठेका था। छह अगस्त की रात को तत्कालीन आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने राधोपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर छापा डाला था। अपमिश्रित शराब के 22 पौवे, 24 खाली पौवा भी बरामद किए थे। इस मामले में लक्ष्मी सिंह, पत्नी राजेश सिंह, राजेश सिंह, विशाल पुत्र राजेश और रीतेश पुत्र सर्वेश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed