फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police accused of negligence, blocked the road by placing the dead body

Hardoi News: पुलिस पर लापरवाही का आरोप, शव रखकर लगाया जाम

Thu, 30 Oct 2025 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Police accused of negligence, blocked the road by placing the dead body
फोटो-20-जाम में फंसे वाहन। संवाद
माधौगंज। बीती 22 सितंबर को मारपीट में घायल युवक की बुधवार सुबह मौत होने के बाद बृ़हस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जाते समय परिजनों ने माधौगंज नगर के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों को थाने से ही छोड़ देने का भी आरोप लगाया। थानाध्यक्ष के प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन माने।
विज्ञापन

गोपलिया निवासी सुनीता ने 22 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि गांव के रामनाथ से उनके पति देवेंद्र (35) का विवाद चल रहा था। 22 सितंबर को रामनाथ ने अपनी पत्नी, पुत्र संदीप के साथ मिलकर सुनीता और देवेंद्र को मारा पीटा था। गंभीर हालत में देवेंद्र को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को ट्रॉमा सेंटर से देवेंद्र को घर में रखकर इलाज कराने की बात कहते हुए छुट्टी दे दी गई थी। बुधवार सुबह घर में ही देवेंद्र की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जा रहे परिजनों ने माधौगंज चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को समझाया गया तो वह मान गए।

फोटो-20-जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो-20-जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed