फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Poles hit the ground, seven injured

Hardoi News: जमीन के लिए चले डंडे,सात घायल

Thu, 27 Apr 2023 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Poles hit the ground, seven injured
बिलग्राम। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव में जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष की ओर से सात लोग घायल हुए। तीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष की ओर से इमरान (32), इसरार (38), सोनी पत्नी इसरार (35) घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से सद्दाम (27), रजा हुसैन (29), इस्लामुद्दीन (50), आफरीन (25) घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एक पक्ष की ओर से सोनी ने तहरीर देकर बताया कि मकान के पड़ोस में खाली जमीन पर कुछ जमीन इस्लामुद्दीन द्वारा कब्जा किया जा रहा था। मना करने पर लाठी-डंडों से पीटा। दूसरे पक्ष की ओर से इस्लामुद्दीन ने बताया कि हमारी जमीन है जिस पर मैं अपना निर्माण कार्य कराने जा रहा था, उसी का विवाद था। इसको लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष की ओर से सभी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है। जिसमें तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरी तरफ प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed