फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   png line work started

पाइप लाइन के जरिए घर घर पहुंचेगी पीएनजी गैस

Wed, 17 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
png line work started
सवायजपुर के निकट सदुल्लापुर के पास क्रेन की मदद से पाइप डालते कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
सवायजपुर (हरदोई)। जिले में जल्द ही पाइप लाइन से घरों तक रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय से प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। सवायजपुर से इसकी शुरुआत की गई है। पहले शहरी फिर ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर आपूर्ति देने की योजना है।
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बरेली जोन के जनरल मैनेजर धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि सवायजपुर तहसील के मुंडेर गांव स्थित गैस अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के टर्मिनल प्वाइंट से जनपद को गैस की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जनरल मैनेजर ने बताया कि घरों तक पीएनजी की आपूर्ति करने के साथ ही संबंधित मार्ग पर पड़ने पर वाले पेट्रोल पंपों पर सीएनजी पंप भी लगाए जाएंगे। जिन्हें पाइप लाइन से सीएनजी मुहैया कराई जाएगी। इससे वाहनों को भी आसानी से सीएनजी उपलब्ध होगी। पाइप लाइन कटरा-बिल्हौर हाईवे व सवायजपुर-हरदोई मार्ग के पास ठीक सड़क के किनारे बिछवाई जा रही है। जिला प्रशासन से इसके लिए एनओसी भी ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग आधे खर्च में मिलेगी गैस
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जनरल मैनेजर धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले सामान्य परिवारों को इसके लिए माह में सात से नौ सौ रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। इसमें रिफिल कराने समेत अन्य खर्च भी जुड़ते हैं, लेकिन पीएनजी लाइन बिछने के बाद उपभोक्ताओं को इससे निजात मिलेगी। गैस पाइप लाइन सीधे उपभोक्ताओं की रसोई तक जाएगी। खर्च का आंकलन करने के लिए हर घर में मीटर लगाया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता जितना इस्तेमाल करेंगे, उन्हें उतने का का ही भुगतान करना होगा। बताया कि एक अनुमान के मुताबिक जिन घरों में औसत सात से नौ सौ रुपये तक का खर्च आता है, उन्हें पाइप लाइन से गैस इस्तेमाल करने के बाद तीन से चार सौ रुपये तक ही खर्च करने पड़ेंगे।

पहले शहर फिर गांव में होंगे कनेक्शन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम बरेली के जनरल मैनेजर धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि पहले हरदोई तक पाइप लाइन बिछाकर नगर के लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके बाद सवायजपुर, शाहाबाद, बिलग्राम व संडीला क्षेत्र को भी पीएनजी लाइन से जोड़ा जाएगा। योजना के तहत हरदोई के अलावा एटा व फर्रुखाबाद को जोड़कर डिवीजन बनाया गया है।
लोगों ने जताई खुशी
ग्राम मदनापुर प्रधान संजीव मिश्रा ने कहा कि ऐसे विकास कार्य ऊर्जा की नई किरण का संचार करते हैं।
ग्राम सवायजपुर निवासी साधु सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर सीएनजी मिलेगी तो पैसों की बचत होगी। सूचना के बाद से ही खुशी छा गई है।
ग्राम खम्हरिया निवासी संगीत कुमार का कहना है कि निश्चित रूप से विकास की एक नई पहल होगी। इससे ग्रामीण युवाओं में भी रोजगार की उम्मीदें बढ़ेगी।
ग्राम पांडेयपुर निवासी मंजू कटियार का कहना है कि घरों तक पीएनजी से रसोई का बजट थोड़ा कम होगा। इससे गृहणियां काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed