फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pmmu supporters will demand the removal of decency

शराफत को हटाने की मांग करेंगे पम्मू समर्थक

Wed, 12 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Wed, 12 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pmmu supporters will demand the removal of decency
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सवाजयपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी पदमराम सिंह पम्मू के समर्थक प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से जिलाध्यक्ष शराफत अली को हटाने की मांग करेंगे। पम्मू समर्थकों ने बुधवार को हरपालपुर में बैठक कर सपा जिलाध्यक्ष के पम्मू व सुभाष को सपाई न कहने के बयान पर नाराजगी जताई। स्वागत समारोह के बाद मंगलवार को राजेश यादव और सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने पत्रकारों से चर्चा की थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा था कि पदमराग सिंह पम्मू और सुभाष पाल कभी सपाई नहीं रहे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के इस बयान पर मंगलवार को सवायजपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी पम्मू के समर्थक भड़क गए। हरपालपुर में राजवीर यादव के प्रतिष्ठान पर क्षेत्र के प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर यादव ने सपा के संस्थापक सदस्य पूर्व विधायक विश्राम सिंह यादव के बेटे और सवायजपुर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी पम्मू को सपाई न कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


पम्मू खुद सपा में पांच साल जिलाध्यक्ष और लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष शराफत अली मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। पूर्व प्रधान रामशम्भू यादव, पूर्व प्रमुख मनोज अग्निहोत्री ने कहा कि शराफत अली की प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल से शिकायत कर हटाने की मांग की जाएगी। बैठक में प्रधान नत्थू सिह, गंगासरन यादव, छंगेलाल कश्यप, राजीव यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed