फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   PM housing scheme for the poor

गरीबों के लिए आई प्रधानमंत्री आवास योजना

Sat, 09 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 09 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
PM housing scheme for the poor
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो

हरदोई। वित्त पोषित इंदिरा आवास योजना और राज्य सरकार की डा. राम मनोहर लोहिया आवास योेजना के बाद अब गांवों के गरीब आवास विहीन लोगों के लिए केंद्र सरकार ने भी आवास योजना को लागू किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसे लोगों को लाभान्वित किया जाएगा, जिनको सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना के सर्वे में गरीब और आवास विहीन पाया गया। ग्राम्य विकास आयुक्त ने योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों की कार्यशाला भी जल्द आयोजित कराने की बात कही है।

विज्ञापन


गांवों में आवासविहीन गरीबों के लिए अब केंद्र सरकार की ओर से भी आवासीय योजना को शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना से ऐसे गरीबों को चयनित किया जाएगा, जो गरीब होने के बावजूद लाभ पाने से वंचित हैं। गांव के ऐसे लोग जो कुछ निर्धारित मानकों को नहीं पूरा कर पा रहे हैं लेकिन वह वास्तव में गरीब हैं, मगर मानकों के आड़े आने की वजह से उन्हें आवासीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों का चयन सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 के सर्वेक्षण के आंकड़ों से किया जाएगा। हालांकि अभी इस योजना के संबंध में अधिकारियों को भी टिप्स दिए जाने हैं। जिसको लेकर राज्य स्तर पर कार्यशाला आयोेजित की जानी है। ग्राम्य विकास आयुक्त कामरान रिजवी ने इस बाबत पत्र भेजकर बताया है कि लाभार्थियों का चयन मानक के अनुसार करने के लिए जल्द ही दिशा निर्देश दिए जाएंगे। ताकि लाभार्थियों का चयन पात्रता के अनुसार कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभाओं में बैठक कर चयनित होंगे लाभार्थी
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रों का चयन गांवों में खुली बैठक कर कराया जाएगा। ग्राम्य विकास आयुक्त कामरान रिजवी ने बताया कि सर्वेक्षण के आंकड़ों के आधार पर ही पात्रों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed