Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pluralism is the true hallmark of the Indian intellectual tradition.

Hardoi News: बहुलतावाद ही भारतीय ज्ञान परंपरा की असली पहचान

Fri, 06 Nov 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pluralism is the true hallmark of the Indian intellectual tradition.
फोटो-04- सीएसएन पीजी कॉलेज में पुस्तक का विमोचन करते पूर्व प्रोफेसर व शिक्षक। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सीएसएन महाविद्यालय के सभागार में दार्शनिक डॉ. आलोक टंडन की नवीन पुस्तक भारतीय ज्ञान परंपराएं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विमोचन किया गया। वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपराओं के विभिन्न पक्षों और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर विचार रखे।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के राजभाषा अधिकारी डॉ. कन्हैया जादौन ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपराओं की वैज्ञानिक समीक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी ज्ञान परंपराएं किसी एक विचारधारा तक सीमित न होकर, बल्कि शुद्धतावादी के बजाय बहुलतावादी स्वरूप लिए हुए हैं। पुस्तक के लेखक डॉ. आलोक टंडन ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को गहराई से समझने के लिए अपने आलोचनात्मक विवेक को विकसित करना होगा। साथ ही, अतीत की आत्ममुग्धता से बाहर निकलकर चीजों को तार्किक कसौटी पर परखना आवश्यक है। प्रो. अखिलेश वाजपेयी ने कहा कि प्राचीन काल में ही सब कुछ उत्तम था और आधुनिक समय में सब कुछ खराब है, ऐसा सोचना बिल्कुल सही नहीं है। हमें अपने इसी सांस्कृतिक विवेक को जागृत करने की जरूरत है। पूर्व प्राचार्य प्रो. नरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि आज के दौर में प्रगति के लिए पाश्चात्य और भारतीय ज्ञान परंपराओं के बीच एक बेहतर सामंजस्य बिठाना बेहद जरूरी है। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने की और संचालन डॉ. दीपक राय ने किया। डॉ. शिखा पांडे, डॉ. सरिता वर्मा, हरीश शुक्ला, डॉ. शिवेंद्र सिंह और डॉ. मिथिलेश सिंह प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed