फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   plateform number four and five repair in hardoi

यात्री सुविधा को बढ़ेगी प्लेटफार्म नंबर 4-5 की लंबाई

Sun, 02 Aug 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
plateform number four and five repair in hardoi
फोटो-20- प्लेटफार्म विस्तार के लिए फाउंडेशन तैयार करते श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई में ए ग्रेड के स्टेशनों में शुमार हरदोई स्टेशन के प्लेटफार्म चार और पांच का विस्तार किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों प्लेटफार्म की लंबाई लगभग 290 मीटर बढ़ाई जाएगी। इस पर लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंडल मुख्यालय के निर्देश पर काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

2015 में हरदोई स्टेशन को ए ग्रेड स्टेशनों की सूची में शुमार किया गया था। इसके बाद स्टेशन को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाने लगा। इस साल की शुरुआत में स्टेशन को नए भवन में शिफ्ट किया जा चुका है। अब मंडल मुख्यालय के निर्देश पर प्लेटफार्म 4 और 5 के विस्तार का काम शुरू हो गया है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफार्म 1, 2 और 3 की लंबाई पहले से मानक के अनुरूप है, जबकि प्लेटफार्म 4 व 5 की लंबाई मात्र 300 मीटर थी।
विज्ञापन

इन पर यात्री ट्रेन आने के दौरान कई बोगियां आउटर एरिया में लगती हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने व उतरने में परेशानी होती है। इसको दृष्टिगत रख रेलवे ने इनके विस्तार का आदेश दिया है। दोनों प्लेटफार्म के दोनों सिरों पर लंबाई बढ़ाई जाएगी। सेक्शन इंजीनियर कार्य राजीव दीक्षित ने बताया कि प्लेटफार्म की लंबाई लगभग 290 मीटर तक विस्तारित की जानी है। इसके लिए सवा करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। मुख्यालय द्वारा निर्माण शुरू कराने की आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद यहां काम भी शुरू करा दिया गया है। जल्द ही दोनों प्लेटफार्म का पूर्ण विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed