फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Planted a tree in the name of mother, pledged to protect the environment

Hardoi News: मां के नाम से रोपित किए पौधा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Thu, 05 Jun 2025 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Planted a tree in the name of mother, pledged to protect the environment
हरदोई। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने पौधा रोपित किए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मां के नाम एक पौधा अभियान में बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने मां के नाम से एक-एक पौधा रोपित किया। स्कूल-कॉलेजों के साथ कलक्ट्रेट, एसपी ऑफिस और नगर पालिका कार्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने एक पेंड़ मां के नाम और महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन की स्मृति में स्वामी विवेकानंद सभागार परिसर में पौधारोपा। एसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। एसपी कार्यालय में भी एसपी ने पौधा रोपित किया। माध्यमिक विद्यालयों में मां के नाम एक पौधा अभियान चलाया गया। राजकीय हाईस्कूल बिलहरी में छात्रा प्रिया ने अपनी मां के साथ मां के नाम पर नीम का पौधा रोपित किया।
विज्ञापन

बेगमगंज स्कूल में विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण किया। डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि पौधरोपण अभियान जारी रहेगा। एडीएम प्रियंका सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस शहीद उद्यान में पौधरोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, ईओ रामेंद्र सिंह ने भी पौधरोपण किया। वन विभाग की तरफ से महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, प्राचार्य निखिलेश सिंह समेत वन विभाग की टीम ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गंगा समिति व वन विभाग की तरफ से गंगा दशहरा मनाया गया। सांडी और बिलग्राम में पौधरोपण किया गया। पुरसौली के जनता इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत ने पौधा रोपित किया। प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अश्वनी कुमार मिश्र, क्षेत्रीय वन अधिकारी हरपालपुर प्रत्युष श्रीवास्तव मौजूद रहे। 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पौधा रोपित किया। पर्यावरण सरंक्षण की सभी ने शपथ ली।
शाहाबाद तहसील परिसर में एसडीएम तान्या सिंह, तहसीलदार अजय कुमार ने पौधरोपण किया। नालंदा शिक्षण संस्थान के बच्चों ने पोस्टर व पक्षियों के लिए घर बनाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। शिक्षा प्रमुख प्रखर दीक्षित, प्रधानाचार्य मनु शुक्ला मौजूद रहे। नगर पालिका में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

संडीला में एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने कनक चंपा का पौधा रोपित किया। तहसीलदार समेत वन विभाग की टीम मौजूद रही।
गोपामऊ के आंबेडकर पार्क में चेयरमैन वली मोहम्मद ने पौधरोपण किया। ईओ डीके भार्गव और सभासद मौजूद रहे।
पिहानी में पालिकाध्यक्ष शाहीन बेगम ने एमआरएफ सेंटर पर पौधरोपण किया। ईओ अमित कुमार सिंह, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर आदर्श सिंह, चांद मियां, शानू सिंह और मटरे शाह, गोपाल कृष्ण, रमाकांत, अशोक व मोती लाल आदि मौजूद रहे। वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने वन और वृक्षों का मानव जीवन में महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed