फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Plans were always made, we delivered them to the characters: Chief Minister

योजनाएं हमेशा बनती थीं, हमने पात्रों तक पहुंचाईं : मुख्यमंत्री

Fri, 03 Nov 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Plans were always made, we delivered them to the characters: Chief Minister
हरदोई। यूं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विरोधियों पर तीखे हमले के लिए जाने जाते हैं, लेकिन गुरुवार को उनके तेवर बदले नजर आए। नारी शक्ति वंदन के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेपरि है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। योजनाएं तो हमेशा बनती थीं, लेकिन इसका लाभ पात्रों तक पहुंचाना चुनौती था। हमने यह चुनौती स्वीकार की, क्योंकि अगर इच्छाशक्ति है तो हर काम संभव है।
विज्ञापन


उधरनपुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। जनधन खाते से लेकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण का कार्य बड़े पैमाने पर हो रहा है। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार इन योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।
विज्ञापन

कहा कि 1947 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिर्फ 10 हजार महिला कार्मिक थीं। वर्ष 2017 से अब तक इनकी संख्या बढ़कर 40 हजार हो गई है। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना, पीएम स्वामित्व योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सांसद जय प्रकाश, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, सांसद डा. अशोक वाजपेयी, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू, एमएलसी अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा के साथ ही मंडलायुक्त रोशन जैकब, आईजी तरुण गाबा, डीएम एमपी सिंह, सीडीओ सौम्या गुरुरानी, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी स्वाति जैन भी मौजूद रहीं।




...जो रह गए हैं उनका भी नंबर आएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक हरदोई में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख 12 हजार परिवारों को छत उपलब्ध कराई जा चुकी है। जो लोग रह गए हैं वह परेशान न हों। बाकी बचे हुए सभी पात्रों और जरूरतमंदों को भी आवासीय योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटा और बेटी का भेदभाव खत्म किया है। छात्र और छात्राओं को समान रूप से मुफ्त यूनीफार्म, किताबें और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था कराई गई है।





बताया एशियन गेम्स में 111 पदक जीतने का राज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी हैं। प्रधानमंत्री ने कुछ वर्ष पहले फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान चलाया था। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रतिभाएं सामने आईं। जो पहले से खेलते थे उनकी प्रतिभा और निखर आई। नतीजा सबके सामने है। एशियन गेम्स में भारत ने अब तक पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पदक जीते हैं।






महिला कुदृष्टि डालने वालों को न जेल न बेल, सीधे आता यमराज का मेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को ताकतवर बनाया है। देश के सर्वाेच्च पद पर भी उन्होंने एक महिला को बैठाया। बदले दौर में फाइटर जेट से लेकर ट्रेन तक महिलाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक उन्नति की व्यवस्था की है। महिलाओं की ओर कुदृष्टि डालने वाले को अब न जेल भेजा जाता है और न उसे बेल मिलती है, बल्कि सीधे यमराज का मेल आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed