{"_id":"fbcfb2e0031a6222dafcf803f40a6477","slug":"pistol-robbed-in-broad-daylight-on-the-strength-of-a-million-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में अधेड़ को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में अधेड़ को गोली मारी, घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में एक अधेड़ को दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष मामले को संदिग्ध मान रहे है।
थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर मतनी निवासी अब्दुल हफीज (55) पुत्र इम्तियाज खां सोमवार को ग्राम बंडारी की बाजार गए थे। वहां से रात में पैदल वापस गांव आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बंडारी गांव के बाहर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव निवासी तौकीर,हासिम, हफीज, रफीक और लईक ने उन्हें घेर लिया और उन पर फायर कर दिया। गोली हाथ में लगने ले वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वह सब मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी होने पर परिजन उनको स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में अब्दुल हफीज ने बताया कि उन्होंने प्रधानी चुनाव में वर्तमान प्रधान असलम का समर्थन किया था। जबकि हमलावारों ने पूर्व प्रधान नवी हसन का समर्थन किया था। जिसमें नवी हसन हार गए। इसी बात को लेकर वह लोग रंजिश मानते थे। उसी की रंजिश में उन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी लाल्ता प्रसाद साहू ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।