{"_id":"643ef2e71b426e51fa08cb64","slug":"pink-polling-station-will-be-made-two-two-in-municipality-and-one-each-in-nagar-panchayat-hardoi-news-c-12-1-186960-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नगर पालिका में दो-दो और नगर पंचायत में एक-एक बनेगा पिंक मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नगर पालिका में दो-दो और नगर पंचायत में एक-एक बनेगा पिंक मतदान केंद्र
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और खासकर आधी आबादी को मतदान केंद्र तक लाने के लिए नारी सशक्तीकरण के तहत पिंक मतदान केंद्र बनवाए जाएंगे। यहां पर नगर पालिका परिषद में दो-दो और नगर पंचायत में एक-एक मतदान केंद्र को पिंक बनवाया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने नारी सशक्तीकरण के तहत पिंक मतदेय स्थल की रणनीति दी है। मताधिकार करने आने वाली महिलाओं के बच्चों के लिए भी केंद्रों पर कुछ न कुछ व्यवस्थाएं की जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि यहां पर सात नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायत में मतदान केंद्रों को पिंक बनवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों का चिह्नीकरण करा लिया गया है।
बताया कि मतदेय स्थल के बजाय पूरे मतदान केंद्र को ही पिंक की श्रेणी में चिह्नित कराया गया है। नगर पालिका परिषदों में दो-दो और नगर पंचायत में एक-एक मतदान केंद्र को पिंक बनाए जाने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
ये मतदान केंद्र बनाए जाएंगे पिंक
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजीव ओझा ने बताया कि नगर पालिका परिषद हरदोई में वार्ड-15 बोर्डिंग हाउस के वेणी माधव इंटर कॉलेज के सभी पांच मतदेय स्थल, वार्ड-17 वैटगंज दक्षिणी के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के तीन मतदेय स्थल, नगर पालिका परिषद शाहाबाद प्राथमिक पाठशाला दिलेरगंज बजरिया, पिहानी में प्राथमिक पाठशाला खुर्द निजामपुर, नगर पंचायत गोपामऊ में नगर पंचायत कार्यालय पशुरोधालय, संडीला में कार्यालय नगर पालिका परिषद, बेनीगंज में गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज, कछौना में जनता इंटर कॉलेज, बिलग्राम में कार्यालय नगर पालिका परिषद, मल्लावां में प्राथमिक विद्यालय बाजीगंज, सांडी में विश्व बंधु इंटर कॉलेज, माधौगंज में जूनियर हाईस्कूल किदवईनगर, कुरसठ में नवीन कन्या जूनियर हाईस्कूल और पाली में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पिंक मतदान केंद्र बनाए जाएगा।