फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pihani defeated Rasoolpur by six wickets

Hardoi News: पिहानी ने रसूलपुर को छह विकेट से हराया

Sat, 20 Jan 2024 03:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Pihani defeated Rasoolpur by six wickets
पिहानी। बाजार इस्लामगंज मैदान पर चल रहे पिहानी प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को रसूलपुर और पिहानी के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें पिहानी ने रसूलपुर को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


पिहानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। रसूलपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में चार विकेट खोकर 128 रन बनाए। अरशद ने 66 और हाशिम ने 27 रन का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिहानी की टीम ने फैजल की तेज 32 गेंदों में 69 रन की पारी व मुजीब के 30 रन के सहारे मात्र 12 ओवर में चार विकेट पर ही लक्ष्य प्राप्त करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फैजल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कमेंट्री हुमायूं व गुड्डू ने की। अंपायर आलोक व यूसुफ थे। स्कोरिंग हनीफ खां मंदू ने की। आयोजक कमेटी के सबील व लकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed