{"_id":"64540df9dae5afe8d90bd9d7","slug":"pickup-trampled-the-innocent-playing-outside-the-house-hardoi-news-c-12-1-215938-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को पिकअप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को पिकअप ने रौंदा
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे मासूम को पिकअप डाला ने रौंद दिया। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया।
थाना क्षेत्र के गौसगंज चौकी के मोहल्ला कटरा निवासी लाल मोहम्मद का चार वर्षीय पुत्र अलफेज गुरुवार दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप डाला ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम बहन से छोटा था।
मृतक की मां चांदनी घटना के बाद से बदहवास हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पिकअप डाला को कब्जे में ले लिया। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।