{"_id":"616c607aeaa300011d133ea1","slug":"pickup-ruined-farmer-hardoi-news-knp6587528156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर प्रतापनगर के निकट रविवार देर शाम पिकअप ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली निवासी विजय राठौर (42) खेती करता था। रविवार शाम वह बेनीगंज से बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर प्रतापनगर के निकट पीछे से आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोटें आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद चालक भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी, चार बेटियां व एक बेटा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।