{"_id":"660a867ad673ad755b05d2c9","slug":"pickpocket-ran-away-with-40-thousand-rupees-18-thousand-fell-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112562-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 40 हजार रुपये लेकर भागा जेबकतरा, 18 हजार गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 40 हजार रुपये लेकर भागा जेबकतरा, 18 हजार गिरे
Mon, 01 Apr 2024 03:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी जय बिहारी गुड़ का व्यापार करते हैं। बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे वह एक टेंपो से गुड़ खरीदने शाहाबाद जा रहे थे। जेब में 40 हजार रुपये रखे थे। टेंपो में एक शख्स ने जेब काटकर 40 हजार रुपये निकाल लिए।
शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर के पास जेबकतरा अचानक चलते टेंपो से कूद पड़ा। जय बिहारी ने बताया कि शक होने पर वह भी उसके पीछे कूद गए और उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान जेबकतरे के पास से 18 हजार रुपये गिर गए। 22 हजार रुपये लेकर वह पीछे से आए अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया।
घटना की जानकारी जय बिहारी ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जेब कतरे को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। (संवाद)