फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Physically exploited on the pretext of getting a job, fear of murder of brother

Hardoi News: नौकरी दिलाने के बहाने किया शारीरिक शोषण, भाई की हत्या किए जाने की आशंका

Fri, 15 Nov 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Physically exploited on the pretext of getting a job, fear of murder of brother
कछौना। एक महिला ने गांव के ही युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर मदरसे में ले जाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसके भाई की हत्या कर शव गायब कर देने की आशंका जताई है। महिला ने तीन लाख रुपये भी ठगे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सात साल पहले गांव का राजीव नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे एक मदरसे में ले गया था। यहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लगभग दो साल पहले महिला के भाई ने राजीव को उसके साथ संदिग्ध परिस्थितियों में देख लिया। इसके बाद महिला का भाई अचानक लापता हो गया। महिला का आरोप है कि राजीव ने उसके भाई की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि राजीव ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए हैं। इन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। नौकरी लगवाने के नाम पर यूपीआई बनाकर एक लाख तीन हजार रुपये और दो लाख रुपये नकद हड़प चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का विवाह छह माह पहले बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ है। हालांकि, इससे पहले महिला की शादी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स से हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed