{"_id":"5e01042a8ebc3e88182287bf","slug":"physical-torture-on-pretext-of-marriage-report-hardoi-news-knp534034451","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप
विज्ञापन
औरैया निवासी एक विधवा ने क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने व शादी की बात करने पर आरोपी व उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पूरे मामले की शिकायत डीजीपी से की। डीजीपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र एक गांव निवासी बेवा ने डीजीपी को दिए गए शिकायती पत्र बताया कि उसके पति की काफी पहले मौत हो चुकी थी, जिसके चलते वह तीन साल पहले नोएडा के याकूब नगर में किराए के मकान में रहकर एक सिलाई कंपनी में काम करने लगी।
बताया कि वहीं पर मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव मांझ गांव निवासी नूरआलम पुत्र सत्तार से उसकी मुलाकात हुई। एक दिन नूरआलम ने उसके कमरे में आकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की तो नूरआलम ने शादी करने का वादा कर उसे झांसे में ले लिया।
विज्ञापन
आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ समय बाद आरोपी बहाना बनाकर हरदोई स्थित गांव चला आया और इसके बाद नहीं लौटा। एक नवंबर की सुबह वह आरोपी के घर मांझगांव आई, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बहला कर नोएडा जाने का कहा।
उसने मना किया तो नूरआलम, उसके पिता सत्तार उनकी पत्नी, बेटे व बेटी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। घटना के बाद उसने पुलिस में शिकायत की, पुलिस के समझौता कराने पर आरोपी उसे घर में रखने को तैयार हो गए, लेकिन एक सप्ताह बाद ही उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया।
मामला संज्ञान में आने पर डीजीपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।