फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Photos of Raja Baksh with SP chief Akhilesh go viral; politics in Sadar heats up.

Hardoi News: सपा मुखिया अखिलेश के साथ राजा बक्श की तस्वीरें वायरल, सदर की राजनीति गरमाई

Sun, 06 Sep 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Photos of Raja Baksh with SP chief Akhilesh go viral; politics in Sadar heats up.
फोटो-18-सपा मु​खिया अ​खिलेश यादव से हाथ मिलाते भाजपा नेता राजा बक्श सिंह (हरे कुर्ते में)। स्रो
हरदोई। सदर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता राजा बक्श सिंह की सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ कुछ तस्वीरें शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। यह तस्वीरें शिक्षक दिवस पर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह की हैं। तस्वीरें वायरल होते ही राजा बक्श के नए सियासी ठिकाने को लेकर चर्चाओं का दौर तेजी पकड़ गया।
विज्ञापन

शहर के धर्मशाला रोड निवासी राजा बक्श सिंह मूलरूप से इटौली के रहने वाले हैं। उनकी गिनती आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के धुर विरोधियों में होती है। राजा बक्श सिंह सदर सीट से नितिन अग्रवाल के खिलाफ दो बार ताल ठोक चुके हैं हालांकि उन्हें कामयाबी नहीं मिली। बावजूद इसके वह कभी सांसद जयप्रकाश के मंच पर तो कभी अन्य मंचों के साथ ही सोशल मीडिया पर नितिन से चुनावी मुकाबले की बात कहते रहे हैं। इस सबके बीच शनिवार रात सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। इनमें एक तस्वीर में वह अखिलेश यादव के पीछे वाली कतार में बैठे नजर आ रहे हैं जबकि एक तस्वीर में वह सपा मुखिया से हाथ मिलाकर बातचीत करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीर वायरल होने के बाद यह चर्चाएं तेजी पकड़ गईं कि सदर से चुनाव लड़ने के लिए राजा बक्श सिंह दूसरा सियासी ठिकाना ढूंढ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि तस्वीर वायरल होने के बाद संगठन के एक बड़े पदाधिकारी ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दे दिया कि एमएलसी अवनीश सिंह ने अपने कार्यक्रम में बुलाया ही नहीं था। अवनीश सिंह स्नातक क्षेत्र से भाजपा एमएलसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतापगढ़ के सपा सांसद ने आयोजित किया था कार्यक्रम
राजा बक्श सिंह की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वह शिक्षक दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की हैं। कार्यक्रम का आयोजन प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी सिंह और उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी व स्नातक क्षेत्र की सपा प्रत्याशी कांती सिंह ने लखनऊ में किया था।


2017 में बेहद करीबी रहा था मुकाबला
राजाबक्श सिंह पहली बार वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर सदर से चुनाव लड़े थे तब नितिन अग्रवाल सपा के प्रत्याशी थे। इस चुनाव में नितिन ने राजा बक्श को 43681 वोटों के लंबे अंतर से हराया था। वर्ष 2017 के चुनाव में राजा बक्श सिंह भाजपा प्रत्याशी थे। करीबी मुकाबले में नितिन अग्रवाल ने सपा प्रत्याशी के रूप में उन्हें पांच हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वर्ष 2018 में नितिन अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ने नितिन को टिकट दिया था और राजा बक्श चुनाव नहीं लड़े थे।



एसपी सिंह और कांती सिंह से व्यक्तिगत संबंध हैं। शिक्षक सम्मान समारोह में उन्होंने आमंत्रण दिया था तो उसमें शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश यादव थे इसलिए मुलाकात हुई। फिलहाल सपा में शामिल होने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। -राजा बक्श सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed