फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   phc running without doctor

बिना चिकित्सक के स्वास्थ्य केंद्र, इलाज को लोग परेशान

Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
phc running without doctor
ग्राम अनंगपुर स्थित पीएचसी। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
पचदेवरा (हरदोई)। क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक साल से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इस कारण गांव व आसपास के लोगों को इलाज के लिए शाहाबाद और हरदोई शहर तक दौड़ लगानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अनंगपुर में रहने वाली पांच हजार की आबादी और आसपास के मुर्तजा नगर, सुल्तानपुर, नई बस्ती, पकरा, जल्पापुर, मानपारा व चांदपुर एवं नगरा समेत लगभग 20 से 25 गांवों के लोग चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए अनंगपुर पीएचसी पर आश्रित हैं। पीएचसी में एक साल से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। जिसके कारण फार्मासिस्ट अनिल कुमार व स्टाफ के विकास चौधरी ही पीएचसी का संचालन कर रहे थे। डेढ़ माह पूर्व यहां तैनात रहे फार्मासिस्ट का भी स्थानांतरण कर दिया गया। हालांकि चार दिन पूर्व ही यहां संदीप कुमार को बतौर फार्मासिस्ट तैनाती दी गई है, लेकिन चिकित्सक न होने के कारण लोगों को गंभीर रोगों के इलाज के लिए हरदोई तक भागना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री से लेकर नेताओं व अधिकारियों तक को पत्र भेजा गया, लेकिन अब तक किसी ने यहां चिकित्सक की तैनाती की सुध नहीं ली।
विज्ञापन

अनंगपुर के पवन मिश्रा ने बताया कि एक साल से चिकित्सक न होने के कारण पीएचसी बेकार साबित हो रही है। बताया कि बीमार होने पर लोगों को लगभग 15 किलोमीटर दूर शाहाबाद जाना पड़ता है। चिकित्सक की तैनाती हो जाए तो राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंगपुर गांव निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि सर्दी जुखाम और बुखार जैसे रोगों में यहां तैनात फार्मासिस्ट दवा दे देते हैं, लेकिन रोग गंभीर हो तो चिकित्सक की कमी खलती है। कई गांव ऐसे हैं, जो काफी दूर हैं। वहां से लोग पीएचसी आते हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि एक साल पहले पीएचसी पर तैनात रहे चिकित्सक का स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद से व्यवस्था राम भरोसे है। दोपहर के बाद स्टाफ चला जाता है, ऐसे में शाम व रात को किसी प्रकार की परेशानी होने पर लोगों को शाहाबाद व हरदोई भागना पड़ता है।
अनंगपुर निवासी नितेश सिंह ने बताया कि गांव की आबादी लगभग पांच हजार है। आसपास के गांवों के भी 15 से 20 हजार लोग इसी पीएचसी पर निर्भर हैं। अगर व्यवस्था बेहतर हो और चिकित्सक की तैनाती हो जाए तो बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

जल्द तैनात होगा डॉक्टर
सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि पचदेवरा पीएचसी में एक साल से चिकित्सक की तैनाती न होने का मामला संज्ञान में आया है। प्रयास कर जल्द चिकित्सक की तैनाती कराई जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed