फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   phaansee par latakata mila kisaan ka shav

फांसी पर लटकता मिला किसान का शव

Wed, 02 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
phaansee par latakata mila kisaan ka shav
घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते एसआई। - फोटो : HARDOI
भरावन(हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामदासपुर में फसल की रखवाली करने गए नि:शक्त किसान का शव बुधवार सुबह खेत में खड़े पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। सूचना के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के श्यामदासपुर निवासी पिंटू सिंह (35) पुत्र रणवीर सिंह एक आंख से नि:शक्त था। मंगलवार की शाम वह खेत में खड़ी मिर्च की फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की। उसका पता नहीं चला। सुबह खेत में एक पेड़ पर गमछे के सहारे उसका शव फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने पिंटू का शव फांसी पर लटकता देेख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पिंटू तीन भाइयों में छोटा था। वह अविवाहित था। बड़े भाई कमल ने बताया कि पिंटू परेेशान रहता था। वह पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed