{"_id":"6640f71916400715ff0304da","slug":"personnel-reached-3328-booths-to-celebrate-the-festival-of-democracy-today-is-the-turn-of-voters-hardoi-news-c-213-1-hra1001-114456-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लोकतंत्र का पर्व मनाने को 3,328 बूथों पर पहुंचे कार्मिक, आज मतदाताओं की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लोकतंत्र का पर्व मनाने को 3,328 बूथों पर पहुंचे कार्मिक, आज मतदाताओं की बारी
विज्ञापन
हरदोई। लोकतंत्र का पर्व मनाने के लिए 3,328 बूथों पर रविवार को कार्मिक पहुंच गए। आज (सोमवार को) अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं के पहुंचने की बारी है। आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर पहुंचकर मतदान की तैयारियों के लिए अभिलेखों को पूरा किया।
जिले में आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2,124 मतदान केंद्रों पर 3,328 बूथ बनाए गए हैं। सीएसएन पीजी कॉलेज से लोकसभा क्षेत्र हरदोई और आईटीआई से मिश्रिख क्षेत्र की तीन विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों और माइक्रो आब्जर्वर और अर्द्धसैनिक बल को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्मिकों के रवानगी से लेकर बूथ तक पहुंचने की पूरी जानकारी ली गई। बूथों पर कई जगह पर बीडीओ ने कार्मिकों का जलपान करा कर स्वागत भी किया। लोकसभा क्षेत्र हरदोई में सबसे पहले सवायजपुर क्षेत्र की पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। बताया कि मतदान केंद्र के दो मीटर की परिधि तक मतदाता अपने वाहन से वोट डालने आ सकेंगे। निशक्त और बीमार मतदाता को सौ मीटर की और छूट दी जाएगी। इसके लिए मतदान केंद्र पर लगे अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मतदाताओं को कोई असुविधा न होने दी जाए। लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख की निर्वाचन अधिकारी सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि पोलिंग पार्टियां बूथ तक पहुंच गई हैं। बिलग्राम-मल्लावां और संडीला क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को पहले रवाना कराया गया, इसी के साथ बालामऊ की पोलिंग पार्टी को भिजवाया गया।
-- --
पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल में एमपीएस रजिस्टर्ड कराया गया
डीएम ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले सभी पीठासीन अधिकारियों के एंड्रायड मोबाइल में मतदान प्रतिशत संकलन (एमपीएस) एप डाउनलोड कराए गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से एप को रजिस्टर्ड कराने के बाद ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी कराई गई। इससे आज होने वाले मतदान का प्रतिशत आसानी से प्राप्त होता रहेगा।
विज्ञापन
-- --
यातायात व्यवस्था पर पुलिस की रही नजर
रविवार को सीएसएन पीजी कॉलेज औरआईटीआई से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते शहर में भीड़-भाड़ रही। यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और फोर्स ने नजर रखी। एसपी केसी गोस्वामी ने लखनऊ चुंगी पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित भी किया। शहर में अमर जवान चौक से लखनऊ चुंगी तक जाने वाले यातायात पर रोक भी लगाई गई थी।
-- -
जिले की सीमा पर चेकिंग और पेट्रोलिंग जारी रहेगी
डीएम ने बताया कि मतदान के दिन किसी को भी आवागमन में असुविधा नहीं होने दी जाएगी लेकिन, कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद की सीमा पर लगे बैरियर पर सक्रियता से चेकिंग की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण पर रहेंगे और इसी के साथ पेट्रोलिंग भी होगी।