फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Personnel holding the indefinite strike warning

मनरेगा कर्मियों ने दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

Sun, 31 Jan 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 31 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Personnel holding the indefinite strike warning
सेवा नियमावली में वेतन निर्धारण कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों के तेवर उग्र हो गए। शनिवार को चौथे दिन के कार्य बहिष्कार में पदाधिकारियों ने मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अतुल राय ने कहा कि नौ वर्ष बाद भी वेतन निर्धारण व सेवा नियमावली निर्धारण न होने से कार्मिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कार्य बहिष्कार जारी है और अब मनरेगा कार्मिकों के न्याय के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल करनी पड़ेगी। राजीव राठौर के साथ समस्त प्रदर्शनकारियों ने सेवानियमावली का निर्धारण करते हुए शासनादेश जारी करवाए जाने की मांग की। इस दौरान विनेाद सक्सेना, आलोक अस्थाना सहित काफी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed