फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People stood on the second day demands

मांगों को लेकर दूसरे दिन भी डटे रहे लोग

Wed, 31 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 31 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
People stood on the second day demands

डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास

विज्ञापन
को लेकर धांधली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान खफा ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।

कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सुरेंद्र, महेश, बाबू, रामू आदि ने बताया कि निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद ग्राम प्रधान, सेेकेटरी व विकास विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो कि पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े बड़े मकान बने हुए हैं, उनको भी सांठ गांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर इन सभी दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर रामहेत, लालता समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed