फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people protest near gandhi murti in hardoi

गांधी प्रतिमा पर आप कार्यकर्ताओं ने अनशन कर की नारेबाजी

Fri, 02 Oct 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
people protest near gandhi murti in hardoi
हरदोई हाथरस, बलरामपुर और आजमगढ़ की घटनाओं के विरोध में विभिन्न संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आप कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी प्रतिमा पर मौन अनशन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर गांधी जयंती मनाई। इसके बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आह्वान पर विभिन्न जनपदों में घट रही घटनाओं के विरोध में मौन अनशन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि सरकार अगर हमारी बहू-बेटियों को संरक्षण नहीं दे सकती तो पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हाथरस के बाद तुरंत बलरामपुर की घटना यह दर्शाती है कि इस सरकार की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। यदि सरकार ने शीघ्र ही इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पार्टी विशाल धरना प्रदर्शन करने को विवश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शाहाबाद तहसील में विशंभर राजवंशी और रशीदा खान, संडीला तहसील में विधानसभा अध्यक्ष आरपी प्रेमी और बिलग्राम तहसील में जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ मौन अनशन किया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह, रवि गुप्ता, अंजनी पांडेय, कुलदीप वर्मा, मनीष कुमार, अबरीश वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed