{"_id":"5ecc03c08ebc3e908466634a","slug":"people-pray-on-the-ocasion-of-id-hardoi-news-knp5620099107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार-ए-खुदा में दुआ को उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार-ए-खुदा में दुआ को उठे हाथ
विज्ञापन
ईद की गले मिलकर बधाई देते अशद, अनश व समद। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में ईद पर पूरी तरह लॉकडाउन का पालन किया गया। ईदगाह और मस्जिदों में पांच लोग ही नमाज पढ़ते नजर आए। वहीं घरों में बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साह के साथ अमन का पर्व मनाया। लोगों ने कोरोना से जल्द निजात की दुआएं मांगीं और भाईचारे का पैगाम दिया। सोशल मीडिया पर बधाई का दौर भी चला।
लॉकडाउन के कारण शहर की ईदगाह में सिर्फ पांच लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति थी। यहां इमामत मुफ्ती आफताब आलम मजाहरी ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान जनरल सेक्रेटरी हफीज अहमद खां, रशीद, करमइलाही, अनवर ने नमाज अदा की। रोजेदारों को ईद के पर्व की बधाई देकर उन्होंने कहा कि ये रोजदोरों के लिए अल्लाह का इनाम है। रमजान के पाक माह को पूरा करने के बाद खुशियां मनाई जाती हैं। कहा कि इस्लाम में गरीबों के साथ हमदर्दी का पैगाम देने के साथ-साथ जकात और फितरे की व्यवस्था है, ताकि अमीरों के साथ गरीब भी त्योहार मना सकें। इसके बाद नमाज अदा कराई गई। इस मौके पर अंजुमन इस्लामियां के सदर खालिद मौजूद रहे।
सुरक्षा घेरे में रही ईदगाह
ईद पर लॉकडाउन की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए प्रशासनिक अमला और पुलिस चौकस रही। सीओ सिटी विजय राना के नेतृत्व में जहां बिलग्राम चुंगी के आसपास यातायात को डायवर्ट कराया गया वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत भी पुलिस अलर्ट रही। नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने बताया कि शहर में पूरी तरह गाइड लाइन के अनुसार मस्जिदों व ईदगाह में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
कोरोना से निजात की दुआएं मांगीं
- ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाई गई ईद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद सादगी के साथ मनाई गई। लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी और कोरोना के खात्मे की दुआएं मांगी।
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में प्रशासनिक निगरानी के बीच चंद लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह के इमाम मौलाना उसमान गनी मजहिरी ने अल्लाह के हुजूर में हाथ फैलाकर कोरोना के खात्मे के लिए दुआएं मांगी। मस्जिदों में भी तीन-तीन लोगों ने नमाज अदायगी के बाद दुआएं मांगी। आमजन ने गले मिलने के बजाय सोशल मीडिया पर ईद की मुबारकबाद दी। एएसपी त्रिगुण विसेन व कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने नगर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी। मस्जिदों में तीन से पांच लोगों ने ही नमाज पढ़ी। विधायक आशीष सिंह आशु, भाजपा नेता राजेश पाठक, चेयरमैन अंकित जायसवाल, पूर्व सांसद डॉ. अंजूबाला, पूर्व विधायक सतीश वर्मा व पूर्व पालिकाध्यक्ष अजय मुंशी ने ईद पर मुबारकबाद दी। सांडी प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में सोमवार को मौलाना समी, मौलाना तलाह व कमेटी के अध्यक्ष जब्बार खां समेत पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की।
मस्जिदों मेें 4-4 लोगों ने नमाज पढ़ी। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की 66 मस्जिदों व 13 ईदगाहों पर पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा की। संडीला ईदगाह में इमाम हाफिज अब्दुल रहीम, काजी शहर आरिफ अब्दुल्ला, मौलाना लाइक सिरहौजी व ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉ अहमद सईद एवं सेक्रेटरी नोमान खा ने नमाज अदा की। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव, कोतवाल जगदीश यादव, ईओ नगर पालिका वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।