फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people opposing caa

सीएए का विरोध करने वाले दलित विरोधी: ब्रजलाल

Sat, 04 Jan 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
people opposing caa
हरदोई में बैठक में बोलते पूर्व डीजीपी और अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल। संवाद न्य? - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। सीएए का विरोध करने वाले दलित विरोधी हैं। पूर्व पुलिस महानिदेशक व अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल ने ये बात कही। शनिवार को वह पिहानी कस्बा स्थित सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज में हुई मझिया व पिहानी मंडल और धोबिया आश्रम में हुई गोपामऊ मंडल की बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी ने सीएए और एनआरसी पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की अपील की। सीएए को लेकर सूबे में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर ब्रजलाल ने कहा कि हालात समझने में पुलिस और खुफिया तंत्र से चूक हुई है। ब्रजलाल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से लोगों को सही जानकारी मुहैया कराने की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि सीएए के जरिए किसी की नागरिकता नहीं छीनी जा रही। ये कानून शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। इस कानून से दलितों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस मौके पर अशोक वर्मा, नागेंद्र सिंह, मंजुलकांत पांडेय, नवनीत वाजपेयी, धीरज गुप्ता, सर्वेश जनसेवा, आदर्श सिंह व सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed