फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People of Bhakiyu and Pradhan Sangh were evicted from the block

Hardoi News: ब्लाक से खदेड़े गए भाकियू और प्रधान संघ के लोग

Wed, 21 Jun 2023 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
People of Bhakiyu and Pradhan Sangh were evicted from the block
भरावन। ब्लॉक परिसर में एक दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन और प्रधान संघ के पंडाल को मंगलवार की दोपहर एसडीएम ने हटवा दिया। दोनों संगठन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर धरना दे रहे थे। शाम को भाकियू कार्यकर्ता फिर से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और गेट पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के पदाधिकारी भ्रष्टाचार व घोटाला की जांच कराने की मांग को लेकर छह दिन से ब्लाॅक परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके विरोध में प्रधान संघ के बैनर तले प्रधानों ने भी धरना शुरू कर दिया था। वह यूनियन पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। मंगलवार को दोनों संगठन धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर उपजिलाधिकारी संडीला दिव्या ओझा ब्लॉक परिसर पहुंचीं। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि बिना अनुमति के ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करना गलत है। सभी लोग को पंडाल से हटाओ। इस पर प्रधान संघ ने आधा घंटे में पंडाल हटा लिया। भाकियू लोकतांत्रिक संगठन का पंडाल पुलिस टीम के सहयोग से ब्लॉक कर्मचारियों ने हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी भाकियू पदाधिकारी ब्लॉक परिसर में बैठे रहे। भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम, बीडीओ व पुलिस ने जबरदस्ती धरना समाप्त कराया। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर सभी को हटाया गया है।

भाकियू लोकतांत्रित के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान किसानों के साथ मंगलवार की शाम फिर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस उनको समझाने का प्रयास कर रही थी। राकेश सिंह ने बताया कि वह लोग अपनी मांग को लेकर लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed