{"_id":"5eb051e88ebc3e9065580f35","slug":"people-in-line-on-wine-shops-hardoi-news-knp5584916175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलते ही शराब ओर बियर की दुकानों पर पहुंच गए शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलते ही शराब ओर बियर की दुकानों पर पहुंच गए शौकीन
विज्ञापन
सिनेमा चौराहा के पास बियर की दुकान खुलने का इंतजार करते लोग।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे से अनुमति मिलने के बाद आबकारी विभाग ने शराब और बीयर की दुकानें खुलवा दीं। दुकानों के खुलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शौकीनों की कतार दुकानों पर लग गई।
रविवार को शराब की दुकानें खोले जाने को लेकर शासन से संबंधित विभिन्न आदेश सोशल मीडिया पर रहे। लेकिन देर रात तक जिला प्रशासन के स्तर से ऐसे कोई आदेश जारी होने से आबकारी विभाग के जिम्मेदार इनकार करते रहे। सोमवार सुबह जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इससे संबंधित आदेश जारी किए तो ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक में शराब की दुकानें खुल गईं। कुछ दुकानों पर सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन किया गया तो ग्रामीण इलाकों में इसकी अनदेखी भी हुई।
अधिकारियों की टीम ने स्टॉक का सत्यापन भी किया। शहर में नुमाइश चौराहा पर स्थित देसी शराब के ठेके पर स्टॉक का मिलान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपक वर्मा की टीम ने किया। माधौगंज में एसडीएम कपिल देव यादव और आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकान पर पहुंचकर स्टॉक का मिलान किया।
विज्ञापन
जहां पूर्णबंदी चल रही है, वहां शराब और बीयर की दुकानें बंदी के दौरान नहीं खुलेंगी। इसी के चलते बिलग्राम कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा शहर में जिन वार्डों में पूर्ण बंदी है, उन क्षेत्रों में आने वाली दुकानें भी बंदी के लिए निर्धारित अवधि में नहीं खोली जाएंगी। अन्य दुकानें सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी।
ठेके पर पी शराब तो होगी कार्रवाई
डीएम ने कहा है कि शराब की दुकानों और मॉडल शॉप पर शराब पीने की कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। इससे संबंधित दुकान के अंदर के खाने-पीने की कैंटीन भी बंद रहेगी। दुकानों के आसपास या किसी सार्वजनिक स्थल पर शराब पीना निषेध रहेगा। फुटकर विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए फेस मास्क या फेस कवर अनिवार्य होगा। सभी दुकानों पर सफाई और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी होनी चाहिए।