{"_id":"5ded3f2e8ebc3e1bbf2811ce","slug":"people-facing-problem-due-to-water-logging-hardoi-news-knp5309565139","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़क, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़क, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन
हरीपुरवा में मुख्य सड़क के पास जलभराव व जलभराव से कटती सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर का हिस्सा बन चुका लखनऊ रोड स्थित गांव हरीपुरवा मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव की मुख्य सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। जल निकासी न होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। गंदगी फैलने के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी है। लोगों का कहना है कि शहर का हिस्सा बन चुका गांव अब भी पिछड़े इलाके सा नजर आता है।
लखनऊ रोड पर फल सब्जी मंडी से सटा हुआ गांव हरीपुरवा मजरा बेहटा चांद शहर का हिस्सा बन चुका है, लेकिन यहां के लोगों को अब भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लखनऊ रोड पर फल मंडी गेट से गांव व आबादी में जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, लगभग पचास मीटर आगे जाने के बाद रास्ता और भी खराब हो जाता है।
इसी मार्ग पर खाली पड़े प्लाटों में गंदगी के ढेर लगे हैं और जलभराव है। जलभराव के कारण अब डामर रोड भी कटना शुरू हो गई है। खराब रास्ता, जलभराव व गंदगी होने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में ही पूर्व सांसद का मकान है, लेकिन उनके घर जाने का रास्ता दूसरा है। सांसद, प्रधान, अधिकारियों व अन्य जनप्रतिनिधियों से भी सड़क बनवाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
हरीपुरवा की मुख्य सड़क समेत पांच अन्य सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव व स्टीमेट जिला विकास अधिकारी भेजा जा चुका है। जिला स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द सड़क व दोनों ओर नए सिरे से नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
- प्रकाश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत बेहटा चांद
मोहल्ले के लोगों ने बताई समस्या
हरी पुरवा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि मोहल्ले की सड़क व गलियों की हालत काफी खराब है, इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। बताया कि जलभराव होने से गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। गंदगी होने व मच्छर बढ़ने से बीमारियां फैल रहीं हैं, लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
हरीपुरवा गांव निवासी रेखा विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क खराब होने व जलभराव होने से मोहल्ले के लोगों को खासी परेशानी होती है। ऑटो व ई-रिक्शा वाले भी गली में आने से मना कर देते हैं। गंदगी होने से दिन भर दुर्गंध उठती रहती है। बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि फल मंडी से सटा व लखनऊ रोड के किनारे बसा गांव शहर के एक मोहल्ले के रूप में विकसित हो चुका है, लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। गांव की कई गलियों की हालत तो और भी खराब है। अफसर व जनप्रतिनिधि संज्ञान लें तो आमजन को दुर्दशा से राहत मिलेगी।
- गांव निवासी दिलासाराम ने बताया कि इस मौसम में हालात फिर भी अच्छे हैं। सड़क खराब होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने पर सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को बारिश के मौसम में झेलनी पड़ती है। बताया कि कई वर्षों से हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। सड़क और नाली बने तो लोगों को राहत मिले।