फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People doing duty in Corona crisis honored

कोरोना संकट में भी ड्यूटी कर रहे लोगों को किया सम्मानित

Thu, 14 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
People doing duty in Corona crisis honored
फोटो- 32- पिहानी विकास खंड के ग्राम कुइयां में कोरोना योद्धाओं पर पुष्पवर्षा करते ग्राम प्रधान व अन - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना संकटकाल के दौरान भी लगातार ड्यूटी कर रहे कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का सिलसिला लगातार जारी है। पिहानी, कछौना और संडीला में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। पिहानी विकास खंड के ग्राम कुइयां में स्थित आदर्श ग्राम सचिवालय पर सफाई कर्मियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। प्रधानपति देवेंद्र कुमार, सरनाम सिंह, रामविलास, नरेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, प्रकाश पाल और दयाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

संडीला में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ऋषभ खन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंक कर्मचारियों को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल तिवारी, भाजयुमो के नगर मंत्री अमर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कछौना विकास खंड की ग्राम पंचायत लोनहरा में प्रधान कृष्णकांत सिंह उर्फ गुड्डू ने बैंक आफ इंडिया के पूरे स्टाफ, सफाई कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया। उन्होंने बैंक ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों, रोजगार सेवक, ग्राम सचिव को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपामऊ कस्बे में गुरुवार को एसएम फैजानी ने 500 मास्क वितरित किए। बिना मास्क के आते-जाते लोगों को मास्क वितरित करने के साथ ही बैंक में धन निकासी की लाइन में लगे जिन लोगों के पास मासक नहीं है उन्हें भी मास्क वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed