फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People are wandering for bills due to lack of feeding of smart meters.

Hardoi News: स्मार्ट मीटरों की फीडिंग न होने से बिलों के लिए भटक रहे

Wed, 29 Jan 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 29 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
People are wandering for bills due to lack of feeding of smart meters.
- तमाम उपभोक्ताओं को दो माह से नहीं मिले बिजली बिल
विज्ञापन


- शहर में उपभोक्ताओं के मीटरों को किया जा रहा अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत के जिले में उपभोक्ताओं के पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। आशा नगर और सिटी उपकेंद्र के क्षेत्र में तमाम उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लग गए हैं। मीटर लगाए कई दिन हो चुके हैें लेकिन उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिले हैं। इसको लेकर उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अब बिजली विभाग ने मन्ना पुरवा, महोलिया, शिवपार , गुरगुज्जा, कोयलबाग कालोनी सहित अन्य स्थानों पर घर-घर नए स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं लेकिन जिन उपभोक्ताओं के घर मीटर लग गए हैं, उनको भी अभी तक बिजली के बिल नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद तो जोरों पर है पर नए मीटराें की फीडिंग का काम काफी धीमे हो रहा है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग रहे हैं लेकिन बिल नहीं मिल रहे हैं। रोजाना 250 से 300 उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके सापेक्ष प्रतिदिन 100 मीटरों की ही फीडिंग हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई बार शिकायत की, कुछ नहीं हुआ
केस -1- कोयल बाग कालोनी निवासी रामौतार ने बताया कि उनके घर पर नवंबर में स्मार्ट मीटर लग गया था, लेकिन अभी तक बिजली बिल नहीं आया है। उन्होंने कई बार विभाग में जाकर शिकायत भी की लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ।


केस-2- अस्पताल रोड स्थित दिनेश कुमार की दुकान है उनका भी नवंबर के अंतिम सप्ताह में मीटर बदला गया था लेकिन एक माह से अधिक समय हो गया है लेकिन बिजली बिल नहीं मिला है। विभाग से संपर्क कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।



मीटरों की फीडिंग में अटके बिल

रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत पोल एराईसीश संस्था ने स्मार्ट मीटरों को लगाने का काम लिया है। कार्यदायी संस्था प्रतिदिन 250 से 300 मीटर बदल रही है लेकिन विभाग में इसके सापेक्ष फीडिंग सिर्फ 100 की ही हो पा रही है। यही वजह है कि बिजली के बिल नहीं मिल रहे हैं।

कोट



- उपभोक्ताओं के बिजली बिल न मिलने के मामले संज्ञान में है। मीटरों की फीडिंग का काम मीटर विभाग से किया जा रहा है वह लोग फीडिंग कर रहे हैं। शुरू में दिक्कत है जल्द ही सुधार हो जाएगा।-कुलदीप शिवहरे, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed