फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People are becoming victims of dehydration and heat stroke due to heat.

Hardoi News: गर्मी से डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक का लोग हो रहे शिकार

Wed, 08 May 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
People are becoming victims of dehydration and heat stroke due to heat.
हरदोई। गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। लोग डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चिकित्सक तेज धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में रोज दो हजार से 2,100 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश बुखार और पेट की समस्या से ग्रसित हैं। ज्यादा तापमान में रहने से लगातार बॉडी का तापमान बढ़ता है, जिससे जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो रही हैं। तेज गर्मी में ब्लड प्रेशर भी बढ़ रहा है। गर्मी के कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं, इससे उनको चक्कर आना, जी मिचलाना और सिरदर्द की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन

तेज गर्मी बढ़ने से सिर्फ घर के बाहर रहने वाले लोगों पर ही नहीं बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और ऐसे लोग जो रोजाना मेडिसिन ले रहे हैं, उन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। तेज गर्मी में मच्छर भी बहुत पनपते हैं, इससे लोग डेंगू फीवर, चिकनगुनिया, मलेरिया के भी शिकार हो रहे हें। अस्पताल में प्रतिदिन पेट दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भीड़ बढ़ने से लोगों को उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. शेर सिंह ने बताया कि तेज धूप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर पर रहें। 11 से चार बजे के बीच सन एक्सपोजर से बचें, अगर घर से बाहर जाना पड़ता है तो कैप लगाकर रखें, ढीले कपड़े पहनें। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें, खूब पानी पीयें. सदा भोजन करें, जंक फूड का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed