{"_id":"64f4c926f6e7d4c58f0ff2f6","slug":"pension-to-shailendras-wife-children-will-get-financial-help-hardoi-news-c-213-1-hra1001-3051-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शैलेंद्र की पत्नी को पेंशन, बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शैलेंद्र की पत्नी को पेंशन, बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कायमपुर के शैलेंद्र के जान देने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत अब सरकारी योजनाओं का लाभ पत्नी व बच्चों को दिलाया जाएगा। शैलेंद्र की पत्नी को निराश्रित महिला पेंशन व बच्चों को अन्य योजनाओं में पात्रता की श्रेणी के अनुसार लाभांवित कराया जाएगा।
विकास खंड हरियावां के कायमपुर निवासी शैलेंद्र ने रक्षाबंधन पर बच्चों को मिठाई न दिला पाने से आहत होकर जान दे दी थी। आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार की मदद के लिए सरकारी योजनाओं के साथ ही नेकी की दीवार के सदस्य भी आगे आए हैं। नेकी की दीवार के संचालक सचिन मिश्रा ने रविवार को गांव पहुंचकर झोपड़ी और भैसटा नदी के पानी में डूबे खेत को भी देखा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया है। शैलेंद्र की पत्नी सियादेवी व तीन बच्चों में दो को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य और एक पुत्री को कन्या सुमंगला योजना से लाभांवित कराया जाएगा। इसके लिए परिवार के संबंध में जानकारी जुटा ली गई है। कागजी औपचारिकता पूरी कराए जाने के लिए आज (सोमवार को) से प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
निराश्रित महिला पेंशन व अन्य योजनाओं के लाभ के लिए आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, बैंक खाता आदि की औपचारिकता पूरी कराई जाएगी, ताकि तीन-चार दिन में सभी अभिलेख बनकर तैयार हो जाएं और ऑनलाइन आवेदन कराया जा सके। बताया कि इसी के साथ समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का भी लाभ दिलाए जाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।