पेंशन स्थायी करने को कर्मियों का धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति लखनऊ के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के बिजली कर्मचारियों ने भी धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में पहुंचे प्रांतीय नेताओं ने कर्मियों को मांगों को लेकर आंदोलित रखने की अपील की। विद्युत मजदूर पंचायत के अतिरिक्त महामंत्री राम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य विद्युत परिषद की बहाली दोबारा की जाए।
उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि वर्ष 2000 से विभाग में सेवारत कर्मचारी को स्थायी पेंशन का लाभ दिया जाए। प्रचार मंत्री जलील अहमद ने कहा कि विद्युत विभाग में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर विभागीय कर्मचारियों से ही काम लिया जाए और नई भर्ती भी की जाए।
संयुक्त
संघर्ष समिति संयोजक/विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष जाबिर अली ने
धरना प्रदर्शन में कहा कि शासन द्वारा उनकी मांगों पर अभी तक कोई विचार
नहीं किया जा रहा है। ऐेसे में अब यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 10
फरवरी को विस का घेराव किया जाएगा और उसी दिन से भूख हड़ताल भी शुरू कर दी
जाएगी।