{"_id":"6592ff255203789279092815","slug":"pension-of-rs-10594-approved-benefits-will-be-available-from-this-month-itself-hardoi-news-c-213-1-hra1001-8712-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 10,594 की पेंशन स्वीकृत, इसी माह से मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 10,594 की पेंशन स्वीकृत, इसी माह से मिलेगा लाभ
विज्ञापन
हरदोई। साल-2024 का सूरज बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले 10,594 को पात्रता की श्रेणी में शामिल करते हुए नवीन पेंशन की स्वीकृति जारी की गई है। इन बुजुर्गों को पेंशन राशि इसी माह से मिलने लगेगी।
60 साल व इससे अधिक आयु वर्ग के निराश्रित बुजुर्गों को भरण-पोषण के लिए सामाजिक सहायता कार्यक्रम में एक हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से इन बुजुर्गों को पेंशन दिए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए बुजुर्गों में से पात्रता की श्रेणी में आने वाले 10,594 बुजुर्गों के लिए पेंशन की स्वीकृति जारी कर दी गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी का कार्यभार देख रहे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सामाजिक सहायता पोर्टल पर तहसील व ब्लॉक से पात्रता की श्रेणी में भेजे गए बुजुर्गों के डाटा को परीक्षण के साथ ही निदेशालय को भेजा गया है। बताया कि जनवरी में जारी होने वाली पेंशन की किस्त 1,02,264 बुजुर्गों को जारी होगी।