{"_id":"6a358033cfd802110c01cbcc","slug":"pension-file-of-retired-beo-found-pending-for-one-year-hardoi-news-c-213-1-hra1021-151732-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक साल से लंबित मिली सेवानिवृत्त बीईओ की पेंशन पत्रावली, अभ्यर्थी भी भटकते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक साल से लंबित मिली सेवानिवृत्त बीईओ की पेंशन पत्रावली, अभ्यर्थी भी भटकते मिले
विज्ञापन
फोटो-24- बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों से जानकारी लेते अधिकारी। संवाद
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जांच को पहुंची टीम को कई पत्रावलियां लंबित मिलीं। चयन के लिए भटक रहे छह अभ्यर्थियों के बयान भी टीम ने दर्ज किए। इनको शनिवार को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। टीम ने लगभग ढाई घंटे तक यहां जांच की।
डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, एसडीएम संजय अग्रहरि और डायट प्राचार्य रमेंद्र सिंह ने गहनता से जांच की। यहां पेंशन और एरियर की पत्रावली लंबित पाई गई। खास बात यह है कि सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी आरपी त्रिपाठी की पेंशन पत्रावली भी लंबित मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने आरपी त्रिपाठी से फोन पर बात की तो उन्होंने एक साल से पेंशन पत्रावली लंबित होने की बात कही। कार्यालय लिपिक ज्ञानेंद्र इसको लेकर किए गए सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा जांच के समय कोर्ट के आदेश पर काउंसिलिंग कराने आए आवेदकों अरविंद, अमित कुमार, प्रियंका, पुष्पा अजीत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि कोर्ट के निर्देश पर उन लोगों की 18 व 19 जून को काउंसिलिंग कराई जानी थी। वह लोग 16 जून से आ रहे हैं, मगर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। इससे उनकी निर्धारित तिथि निकल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को आवेदकों की काउंसिलिंग नियमानुसार कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अंर्तरजनपदीय स्थानांतरण की पत्रावली का निस्तारण न होने पर पटल सहायक मधुरपाल से जानकारी ली, मगर वह उसका सही जवाब नहीं दे सके। टीम के निरीक्षण के दौरान बीईओ मुख्यालय प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।
बंद अलमारी व कक्ष की टीम करेंगी जांच
जांच टीम की ओर से सील की गई अलमारी व कमरे में रखी पत्रावलियों की जांच के लिए बीईओ मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी टोडरपुर और वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के अलावा एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। यह टीम जांच कर सारी पत्रावलियों के संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट देंगे।