{"_id":"600062b4aa16a65f3c65fe0fec8f5134","slug":"pcs-exam-amit-and-satyam-was-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा में अमित और सत्यम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा में अमित और सत्यम ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस परीक्षा वर्ष 2014 में दो मेधावियों ने बाजी मारी। उनकी इस कामयाबी पर परिजनों के साथ उनके शुभचिंतक भी बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कौशलपुर निवासी बैंककर्मी विनोद कुमार सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह ने वर्ष 2014 में पीसीएस की परीक्षा दी। इसमेें पास होकर बीडीओ के पद पर चयनित किए गए। उन्होंने बताया कि आर आर इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा पास की।
जीडीसी से एमएससी भौतिक विज्ञान से उत्तीर्ण की। इससे पहले उनका पीसीएस लोवर सबार्डिनेट में चयन हुआ था। इस कामयाबी का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रमेश चंद्र मिश्रा के पुत्र सत्यम मिश्रा ने भी पीसीएस 2014 की परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर 11वीं रैंक पाई। सत्यम ने बताया कि उन्होंने इंटर एसडी कॉलेज व एमएससी जीडीसी से किया। नेट परीक्षा उत्तीर्ण की।
वर्ष 2011 में पीसीएस परीक्षा पास कर वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में चयनित हुए थे। वर्ष 2013 मेें पीसीएस में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित हुए। इसके बाद 2014 में पुन: परीक्षा दी जिसमें यह कामयाबी मिली। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता के अलावा सहयोगियों को दिया।