फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Payment of nine inches taken out on four inches wall, Pradhan's rights seized

Hardoi News: चार इंच की दीवार पर नौ इंच का निकाला भुगतान, प्रधान के अधिकार सीज

Tue, 26 Nov 2024 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Payment of nine inches taken out on four inches wall, Pradhan's rights seized
हरदोई। गांवों के विकास में जिम्मेदार मनमानी कर रहे हैं। नाली निर्माण में चार इंच की दीवार बनवाकर नौ इंच का भुगतान निकाल लिया। ऐसे ही अन्य कामों में भी गड़बड़ी की पुष्टि पर जिलाधिकारी ने ब्लॉक भरावन की ग्राम पंचायत कटियार की प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दी है। पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

ब्लॉक भरावन की ग्राम पंचायत कटियार में कार्यों और भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डू, सुमन, शिवप्रसाद ने डीएम से की थी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रधान और पंचायत सचिव की ओर से कराए गए कामों की जांच भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम और शारदा नहर के सहायक अभियंता से कराई। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग की मद से मस्जिद से तालाब तक पक्की नाली निर्माण में एस्टीमेट में दोनों ओर प्रस्तावित नौ इंच की दीवार के स्थान पर एक ओर चार इंच की ही दीवार बनाई गई है। ऐसे ही पंचायत भवन निर्माण टेंडर और भुगतान में गड़बड़ी की गई है। मोनू सिंह के घर से विनोद के घर तक करीब 89 मीटर और मस्जिद से खेलावन के घर तक करीब 89 मीटर लंबाई में खड़ंजा की ईंट उखड़वाकर प्रधान की ओर से घर जाने की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डीएम ने जांच रिपोर्ट के परीक्षण के बाद पंचायतीराज अधिनियम के तहत कटियार की प्रधान प्रेमावती के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। भरावन बीडीओ को ग्राम पंचायत के कामकाज के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने की जिम्मेदारी दी है। ग्राम विकास अधिकारी जागेश्वर प्रसाद के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत की अंतिम जांच के लिए सहकारिता के सहायक आयुक्त और लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के सहायक अभियंता को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed