फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   patni ko vida karane sasural ja rhe yuvak ki durghatna me maut

पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Thu, 25 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
patni ko vida karane sasural ja rhe yuvak ki durghatna me maut
ज्ञानेंद्र पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
संडीला(हरदोई)। पत्नी को विदा कराने बाइक से ससुराल जा रहे युवक को संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के भिठौली चौराहा निवासी ज्ञानेंद्र पांडेय (28) पुत्र सुधीर पांडेय की ससुराल कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समदखेड़ा में है। पत्नी कुछ दिन से मायके में हैं। बुधवार देर शाम ज्ञानेंद्र पत्नी को विदा कराने बाइक से समदखेड़ा जा रहे थे। संडीला कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर समदखेड़ा से कुछ पहले बांगरमऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञानेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को संडीला सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

संडीला कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed