फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   PATNI KI DUTY NA KATI TO RESINE

पत्नी की ड्यूटी न कटी तो चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने दिया इस्तीफा

Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
PATNI KI DUTY NA KATI TO RESINE
हरदोई। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अनुराग शुक्ला ने पंचायत चुनाव में पत्नी की ड्यूटी न कटने से नाराज होकर बुधवार को पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फेसबुक पर उन्होंने अपना वीडियो अपलोड करने के साथ ही एक पोस्ट भी लिखी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा मिलने की बात से इनकार करते हुए कहा कि इस्तीफा मिलेगा तब निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अनुराग शुक्ला ने सोशल मीडिया पर की गई पेास्ट में बताया कि वह एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनकी पत्नी की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगी है। घर में दस साल का बेटा और दो साल की बेटी है। उनका दावा है कि चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किए। जिलाध्यक्ष से भी मदद मांगी, लेकिन ड्यूटी नहीं कटी। इससे नाराज होकर उन्होंने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही। उधर, दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा का कहना है कि भाजपाई होने का मतलब यह नहीं है कि चुनाव में ड्यूटी नहीं करेेंगे या फिर नियम कानून नहीं मानेंगे। चुनाव में प्रशासन ने जिसको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाना चाहिए। इस्तीफा मिलने की बात से उन्होंने इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed