फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patients suffering from cough syrup for two months

दो माह से कफ सीरप को तरस रहे मरीज

Wed, 03 Jan 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला हरदोई
अमर उजाला हरदोई Updated Wed, 03 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough syrup for two months
दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
 जिला अस्पताल में इन दिनों सर्दी , खांसी , जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिला अस्पताल में खांसी के लिए विगत दो माह से कफ सीरप ही नहीं है। इससे यहां पर आने वाले मरीजों को बाहर से सीरप खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन लगभग एक हजार मरीज पहुंच रहे है। इनमें अधिकांश बुखार, खांसी, जुकाम और हृदय रोग से पीड़ित मरीज शामिल हैं। इन मरीजों के लिए दवाइयां नि: शुल्क दी जातीं हैं। बुधवार को अस्पताल में 1077 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें से जिन मरीजों को खांसी की समस्या थी उनको चिकित्सक की ओर से सीरप  व दवाइयां लिखी गईं।
विज्ञापन


जिसमें सबसे अधिक संख्या बच्चों की है। जिला अस्पताल में खांसी के लिए दिया जाने वाला कफ सीरप करीब दो माह से नहीं है। जिससे मरीजों को सीरप के स्थान पर गोलियां दी जा रही हैं। इस संबंध में सीएमएस डा. रामवीर सिंह ने बताया कि कफ सीरप के लिए इंडेट भेजा गया है वह जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा। उसके स्थान पर गोलियां उपलब्ध हैं जो दी जा रही है। अस्पताल में दवाइयों की पूरी उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed