फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patients frustrated by slow servers; manual slips causing hitches in testing.

Hardoi News: धीमे सर्वर से मरीज परेशान, मैनुअल पर्चों से जांच में फंस रहा पेच

Sat, 22 Aug 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Patients frustrated by slow servers; manual slips causing hitches in testing.
फोटो- 34- पर्चा काउंटर पर लगी मरीज और तीमारदारों की कतार। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में पंजीकरण काउंटर पर सर्वर की समस्या के चलते मरीजों को पर्चा बनवाने में परेशान होना पड़ रहा है। ऑनलाइन पर्चा के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ता है और भीड़ बढ़ती जाती है। भीड़ को कम करने के लिए मैनुअल पर्चा बनाया जाता है तो डॉक्टर की तरफ से लिखी गई जांचें सिस्टम पर दर्ज नहीं हो पाती हैं। इससे मरीजों को ऑनलाइन पर्चा ही बनवाना पड़ता है।
विज्ञापन

एक तरफ मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सर्वर की समस्या के चलते मरीजों के ऑनलाइन पर्चे ही नहीं बन पाते। बता दें कि सर्वर धीमा होने के कारण एक पर्चा बनाने में काफी समय लग जाता है। जब काउंटरों पर भीड़ बेकाबू होने लगती है तो कर्मचारी मैनुअल पर्चे काटना शुरू कर देते हैं लेकिन असली पेच इसके बाद फंसता है।
विज्ञापन

डॉक्टर जब इन मैनुअल पर्चों पर पैथोलॉजी की जांचें लिखते हैं तो कंप्यूटर ऑपरेटर उन्हें सिस्टम में फीड नहीं कर पाते। मैनुअल पर्चे पर मरीज का सीआरएन नंबर न होने की वजह से सर्वर पर डेटा दर्ज नहीं हो पाता और मरीजों की जांचें नहीं हो पाती हैं। ऐसे में मजबूरन मरीजों को दोबारा ऑनलाइन पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीज दिनभर भटकने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



परेशान हो रहे मरीज
सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हैं। जब नंबर आया तो सर्वर धीमा होने से ऑनलाइन पर्चा नहीं बना। हाथ से पर्चा तो बनाकर दे दिया गया लेकिन अब खून की जांच कराने पहुंचे तो कह रहे हैं कि कंप्यूटराइज्ड पर्चा बनवाकर लाओ। अब दोबारा लाइन में लगना पड़ रहा है। -रामपाल, सुमई हरियावां


पर्चा काउंटर पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद हाथ से लिखा पर्चा थमा दिया गया। डॉक्टर ने खून की जांच लिखी। जब पैथोलॉजी पहुंचे तो कर्मचारियों ने कहा कि इस पर्चे पर जांच नहीं हो पाएगी। अब फिर से कंप्यूटराइज्ड पर्चे के लिए लाइन में लगे हैं। -रामेश्वर दयाल, चचरापुर सांडी

सर्वर में तकनीकी खराबी की वजह से ऑनलाइन पंजीकरण में दिक्कतें आ रही हैं जिसे जल्द ठीक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. जेबी गोगोई, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed