फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patients and found Timardaron cold water

मरीजों और तीमारदारों को मिला ठंडा पानी

Fri, 29 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 29 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Patients and found Timardaron cold water

जिला अस्पताल में आखिरकार तीमारदारों के लिए ठंडे

विज्ञापन
पानी की व्यवस्था हो गई। अमर उजाला में इस मुद्दे को उठाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने वाटर कूलर और आरओ प्लांट को सही करा दिया, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को कुछ राहत मिलेगी।

ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में पेयजल के लिए इमरजेंसी के पास वाटर कूलर लगाया गया है, वहीं एक्सरे के पास आरओ प्लांट लगा हुआ है। इसके अलावा अस्पताल में हैंडपंप और वाटर लाइन से टोंटी लगी हुई हैं, पर विगत दस दिनों से आरओ प्लांट व वाटर कूलर खराब था।

वहीं कई नलों से टोंटी गायब हो गई थीं। हैंडपंपों में भी अधिकतर हैंडपंप खराब थे। जिस पर अमर उजाला ने 25 मई के अंक में अस्पताल में पेयजल समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और वाटर कूलर व आरओ प्लांट को दुरुस्त करा दिया।

इससे अब मरीजों और तीमारदारों को ठंडा पानी मिलना शुरू हो गया है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को कुछ हद तक राहत मिली है। इसके अलावा हैंडपंपों को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में पेयजल से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

इस बाबत सीएमएस डा. आरके मिश्र ने बताया कि आरओ प्लांट और वाटर कूलर सही हो गया है। कहा कि अन्य पेयजल के स्रोतों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed