फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patience is very important in advocacy: Justice

वकालत में धैर्य का होना बहुत जरूरी : न्यायमूर्ति

Sun, 21 Jan 2024 03:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 21 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Patience is very important in advocacy: Justice
हरदोई। शनिवार को बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को समारोह में शपथ दिलाई गई। इलाहाबाद उच्च नयायालय की खंड पीठ लखनऊ के न्यायमूर्ति ने कहा कि वकालत में धैर्य का होना बहुत जरुरी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन परिसर में हुए समाराेह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने कहा कि वकील से जज बने व्यक्ति को बार के कार्यक्रम में जाना अच्छा लगता है। आदेश किसी भी पक्ष में हो लेकिन, अधिवक्ता के तर्कों को सुनना और आदेश में उनका उल्लेख किया जाना चाहिए। न्यायिक अधिकारियों से कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान करें, वह सिर्फ सम्मान का भूखा होता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने कहा की न्यायमूर्ति तक का सफर अधिवक्ता के रुप से ही शुरु किया। अधिवक्ता अपने ज्ञान का आपस में रोज आदान-प्रदान करते हैं। जिससे कार्य कुशलता बढ़ती है। इतिहास को पढ़कर प्रेरणा लेना जरूरी है न, कि उसमें डूब जाना। वकील जिस प्रकार से वादकारियों की बात विधिक ढंग से न्यायालय में रखते हैं ऐसे ही अपनी भी बात सही पटल पर रखेंगे तो, कभी भी हड़ताल की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज राजकुमार सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण दत्त शुक्ला टुल्लू बाबू व महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। एमएसीटी के अध्यक्ष शमशुल हक, प्रधान न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीजे अच्छे लाल सरोज, एसीजेएम अंशुामली पांडेय, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अजय शुक्ला, अखिलेश अवस्थी, प्रशांत सिंह अटल आदि मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष उदयवीर भदौरिया ने आभार जताया। संचालन आदर्श पांडेय ने किया।

घास मंडी की सड़क

घास मंडी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed