फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Path cleared for construction of RRC in 19 villages, Revenue Department gave land

Hardoi News: 19 गांवों में आरआरसी निर्माण का रास्ता साफ, राजस्व विभाग ने दी जमीन

Sun, 01 Sep 2024 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for construction of RRC in 19 villages, Revenue Department gave land
हरदोई। नगरीय निकायों की भांति गांवों में भी सूखे और गीला कूड़ा निस्तारण को प्रभावी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में ठोल और तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के लिए रिर्सोस रिकवरी सेंटर (आरआरसी) बनवाए जा रहे हैं। राजस्व विभाग ने 19 गांवों में आरआरसी बनवाए जाने के लिए भूमि चिह्नित करते हुए पंचायतीराज विभाग को उपलब्ध करा दी है।
राजस्व विभाग की ओर से पंचायतीराज विभाग को भूमि उपलब्ध कराए जाने से गांवों में आरआरसी बनवाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम पंचायतों की ओर से आरआरसी बनवाए जाने के लिए ब्लॉकों के माध्यम से भूमि की मांग की गई थी। भूमि प्रबंध समिति की ओर से भूमि का चिह्नीकरण कराने के साथ ही प्रस्ताव भी तहसील में दिया गया।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम की ओर से स्वीकृति दे दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सदर तहसील की ओर से भूमि उपलब्ध कराए जाने की जानकारी संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारियों को भूमि के ब्योरा के साथ दी है। विकास खंड अहिरोरी, हरियावां और टड़ियावां के सहायक विकास अधिकारी पंचायत से कहा गया है कि वह संबंधित पंचायत सचिवों के माध्यम से आरआरसी का काम शुरु कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। पंचायतीराज विभाग की ओर से बनवाए जाने वाले आरआरसी के लिए भूमि चिह्नित कराते हुए दे दी गई है। सदर एसडीएम सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि विकास खंड अहिरोरी में अकबरपुर, गोपालपुर, जमुनिया और सारीपुर ब्रह्मनान, विकास खंड हरियावां के मोदीपुर, अगौलपुर के वाजिदनगर, बाबूपुर कचनारी के कचनारी, कायमपुर, सेवा, विकास खंड टड़ियावां के नेवादा, जगरौली, अहरापुर, शिवरी, सरदापुर के बरगदिया, कालाआम, सारीपुर छछेटा, ओदरा तरी के ओदरा, बोझवा, खेरवा दलौली में भूमि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed