फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Passengers will no longer feel cold in winters by travelling in the new roadways buses.

Hardoi News: रोडवेज की नई बसों में सफर से अब सर्दियों में नहीं ठिठुरेंगे यात्री

Sun, 14 Dec 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Passengers will no longer feel cold in winters by travelling in the new roadways buses.
फोटो- 17- रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बस। संवाद
हरदोई। परिवहन निगम ने रोडवेज के बेड़े में नई बसों को शामिल करने से यात्रियों को काफी राहत दी है। स्थानीय रोडवेज डिपो में अब सभी रूटों पर लगभग नई बसों का संचालन होने लगा है। नई बसें चलने से यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं भी मिल रही हैं। ऐसे में सर्दियों में नई बसों में सफर करने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हरदोई डिपो में रोडवेज की 168 बसें निगम की और 37 अनुबंधित बसें संचालित हो रही हैं। अभी तक संचालित होती आईं बसों की हालत दुरुस्त न होने की वजह से यात्रियों को सफर पूरा करने में परेशानियां उठानी पड़ती थीं। तमाम बसों में न तो ढंग की सीटें थीं और न ही खिड़कियों में कांच लगे हुए थे। इस कारण सर्दियों में लोगों को ठिठुरते हुए सफर करना पड़ता था। हालांकि, इस साल परिवहन निगम की तरफ से हरदोई डिपो में तमाम नई बसें दी गई हैं। परिवहन निगम की तरफ से 68 कंडम बसों को हटाकर करीब 75 से अधिक नई बसें भेजी गई हैं। जो पहले से काफी बेहतर और आरामदायक भी हैं। साथ ही दिल्ली के लिए एसी बसें भी चलाई गई हैं।
विज्ञापन

एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि बसों में यात्रियों को ठंड से बचाव संबंधी सभी कार्य कराए जा चुके हैं। डिपो से दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के लिए निगम नई बसें चलवा रहा है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी पुरानी बसें दौड़ रही हैं। इससे कभी-कभी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed